फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई का जिम्मा संभालेंगे यूजी-पीजी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई का जिम्मा संभालेंगे यूजी-पीजी छात्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिग्री कालेज के छात्र-छात्राएं मलिन के साथ आम बस्तियों में सफाई का जिम्मा संभालेंगे। प्रत्येक माह के पहले शनिवार को सफाई अभियान चलाएंगे। लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करने के साथ अनेक स्लोगन उन्हें लिखकर देंगे। वहीं, स्वच्छ भारत पर योगी सरकार ने भी काफी बजट रखा है, जिसके बल पर प्रदेश में सफाई अभियान को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत के लिए केंद्र सरकार बड़े पैमाने पर पैसा खर्च करने के साथ अभियान चला रही है। सरकारी विभागों में भी अधिकारियों को सफाई कराने के निर्देश है। इस मुहिम में अब डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा गया है। नए शिक्षा सत्र में डिग्री कालेजों के छात्र-छात्राओं को भी अभियान का हिस्सा बनाया गया है। प्रत्येक माह के पहले शनिवार को छात्र-छात्राएं मलिन, आम बस्तियों में सफाई के लिए अभियान को अंजाम देंगे। इतना ही नहीं, लोगों को गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी देंगे। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए कालेजों में समिति का गठन होगा। जबकि सफाई अभियान के लिए एनसीसी और एनएसएस को भी साथ में जोड़ा जाएगा। छात्रों की यह मंडली लोगों को पालीथिन और प्लास्टिक के प्रयोग से रोकेगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी ने सेल्फ फाइनेंस, राजकीय और एडेड कालेजों को आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें