फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुकतीर्थ का विकास करेगी सरकार: योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पौराणिक शुकतीर्थ के संपूर्ण विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को लखनऊ में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती की भेंट हुई। इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार महाभारत कालीन तीर्थ शुकतीर्थ को नई कार्ययोजना के साथ विकसित करेगी।
विज्ञापन

लखनऊ में कालीदास मार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे सीएम का शुक्रताल संत समाज की ओर से स्वामी ओमानंद सरस्वती ने अभिनंदन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माला, अंगवस्त्र, शुकतीर्थ प्रसाद और साहित्य भेंट किया। उनके गुरु दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ से वीतराग संत स्वामी कल्याणदेव के आपसी स्नेह और श्रद्धा पर चर्चा की। शुक्रताल के संपूर्ण विकास को लेकर योगी को पत्रावली सौंपी गई। शुक्रताल का नाम शुकतीर्थ करने के मुद्दे पर योगी ने कहा कि शुक्रताल ग्राम पंचायत से प्रस्ताव भिजवाएं, धार्मिक नगरी का नाम शुकतीर्थ करने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में ले लिया जाएगा।
स्वामी ओमानंद ने महाराणा प्रताप की सेना के बागड़िया लुहारों को प्रदेश सरकार की आवास योजना का लाभ देने का आग्रह किया। सीएम ने आश्वासन दिया कि घुमंतु स्वभाव की वजह से उन्हें बसने की दिक्कतें आती हैं। सूबे के 180 मॉडल स्कूलों में बागड़ियों के बच्चों को प्रवेश दिलाएंगे। योगी ने कहा कि शुक्रताल के बहुमुखी विकास की सरकार ने कार्ययोजना बनाई है, जिसकी शीघ्र घोषणा की जाएगी। मौके पर प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य एवं पर्यटन महानिदेशक अवनीश अवस्थी, विशेष सचिव एसके शुक्ला, रमेश मलिक, धर्मवीर बालियान, कथा व्यास अंचल शास्त्री, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें