फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तरों से गैरहाजिर मिले 40 कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तरों से गैरहाजिर मिले 40 कर्मचारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीडीओ आलोक यादव के निर्देश पर मंगलवार को 13 अधिकारियों ने 48 कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 40 कर्मचारी अपने ऑफिस से अनुपस्थित मिले। नलकूप खंड और कृषि विभाग में सबसे ज्यादा लापरवाही सामने आई।
मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव ने मंगलवार को 13 अफसरों को सुबह नौ बजे ही ऑफिस बुलाकर 48 कार्यालयों में दस बजे निरीक्षण के आदेश दिए। दस बजे निरीक्षण किया गया तो 40 कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई, जो अपने कार्यालय से अनुपस्थित मिले। इनमें उपनिदेशक कृषि प्रसार कार्यालय में पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सहायक श्रमायुक्त में तीन, नलकूप निर्माण खंड में सात, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में तीन, पीओ डूडा में दो, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में चार, नेडा में एक, लोक निर्माण विभाग में दो, ड्रेनेज खंड में तीन, सिंचाई गंगा विभाग में तीन, डीआईओएस ऑफिस में एक, बीएसए ऑफिस में चार, एएमए ऑफिस जिला पंचायत में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ आलोक यादव ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है और जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने शासन के निर्देश पर प्रात: कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने जेए पटल, अभिलेखागार सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को समय से आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें