फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 37 विद्यालयों को मिलेंगे टैबलेट, रिकार्ड होंगे अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले के 37 राजकीय विद्यालयों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इसका प्रयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों के लिए किया जाएगा। उपस्थिति से लेकर छात्रवृत्ति तक हर रिकॉर्ड अपडेट रहने से छात्रों को सरकारी सुविधाएं मिलने में आसानी होगी। इसके साथ ही इनके प्रयोग से पठन-पाठन को नवाचार से युक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 41 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें 2018 से पहले बने 37 विद्यालयों को टैबलेट प्रदान किए जाने की शासन स्तर से संस्तुति हो चुकी है। शासन की तरफ से माध्यमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जहां राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं छात्रों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास संचालित की जा रही हैं। नई व्यवस्था के तहत विद्यालय को एक-एक टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा।

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों का अपार आइडी और अन्य रिकॉर्ड अपडेट करने में आसानी होगी। छात्र छात्राओं के नाम, अभिभावक का विवरण और उपस्थिति टैबलेट से फीड की जा सकेगी। छात्रवृत्ति की प्रक्रिया तेज और सुगम होगी। समस्त विवरण डिजिटल रूप में रखने से काम में आसानी के साथ-साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी। टैबलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का समय-समय पर आकलन होगा। दीक्षा एप पर उपलब्ध डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें