फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुकदमा दर्ज होते ही मिली SSP कार्यालय से गायब 37 फाइल, पटल बाबू के खिलाफ हुई थी कार्रवाई

Thu, 30 Mar 2023 04:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

एसएसपी कार्यालय के शीर्षक अपराध पटल की गायब 50 पत्रावलियां में से 37 मिल गई हैं। इस मुकदमे को दर्ज हुए 24 घंटे ही बीते थे कि 37 फाइलें मिल गई। अब 13 फाइलें ही शेष हैं। इससे मामले में की गई जांच पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
फाइलें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर एसएसपी कार्यालय के शीर्षक अपराध पटल की गायब 50 पत्रावलियां में से 37 मिल गई है। मंगलवार को ही इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। 24 घंटे में ही 37 फाइलें मिल गई है। शेष फाइलों की तलाश को कार्रवाई की जा रही हैं।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय के शीर्षक अपराध पटल का कार्यभार कविता यादव संभाले हुई हैं। उन्होंंने मंगलवार को सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उन्होंने एक फरवरी को कार्यभार संभाला था। उनसे पहले कार्यभार देेखने वाले बाबू राज कुमार शर्मा ने उन्हें 50 पत्रावलियां नहीं दी।

16 फरवरी को एडीजी के निरीक्षण के दौरान इन फाइलों को दिखाने को कहा गया। इस कारण पत्रावलियां दिखाई नहीं जा सकी थी। अधिकारियों को कविता यादव ने बताया था कि इन फाइलों का चार्ज उन्हें अभी तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


लापरवाही सामने आई तो एसएसपी ने एसपी यातायात कुलदीप सिंह को जांच के आदेश दिए। उन्होंने कई दिन तक जांच की लेकिन उन्हें भी इन फाइलों की कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। जांच अधिकारी ने एसएसपी को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके बाद एसएसपी संजीव सुमन के आदेश पर कविता यादव ने मुकदमा दर्ज करा दिया। गायब फाइलों की सूची भी थाना पुलिस को सौंपी गई।

इस मुकदमे को दर्ज हुए 24 घंटे ही बीते थे कि 37 फाइलें मिल गई। अब 13 फाइलें ही शेष हैं। इससे मामले में की गई जांच पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि 13 फाइलें मिलनी शेष हैं। वह भी जल्द ही मिल जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें