फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय जैन मिलन का 35 वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन मनाया गया      

Sun, 26 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन और संरक्षक जयचंद ने कहा कि क्षेत्रीय अधिवेशन वर्षभर में शाखा और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य का एक मूल्यांकन है। लोगों को आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना है। 
विज्ञापन


रविवार को सुशीला गॉर्डन में जैन मिलन महावीर के बैनरतले आयोजित भारतीय जैन मिलन का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन मनाया गया। अतिथियों का स्वागत धनेंद्र जैन सराफ ने किया। मंच का उद्घाटन अरुण जैन ने किया। महावीर भगवान के चित्र का अनावरण सुरेंद्र अरिहंत ने किया। दीप प्रज्वलन मुकेश जैन और सुधीर ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन पारस जैन रहे। मंडप उद्घाटन पद्म जैन ने किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष व संरक्षक जयचंद आदि वक्ताओं ने कहा कि जैन मिलन द्वारा आयोजित मासिक मिलन कार्यक्रम समाज के परिवारों को आपस में जोड़ रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति जैन ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना है। धर्मसभा का शुभारंभ महावीर प्रार्थना से हुआ। सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जैन मिलन महावीर को सर्वश्रेष्ठ शाखा घोषित किया गया। अध्यक्षता पीसी जैन और संचालन हर्ष जैन और  डा.ॅ ज्योति जैन ने संयुक्त रूप से किया। 
विज्ञापन


इस मौके पर रामकुमार जैन, धनेंद्र, सुनील ठेकेदार को जैन मिलन के प्रति श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साक्षी जैन ग्रुप ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुदेश सराफ, प्रवक्ता नीरज जैन, सुधीर, मुकेश, संजय, चंद्रबोस, अनिल, प्रेम, सतेंद्र, सतीश, विनोद, मुकेश अंबर, मनोज, पतेंद्र जैन, अतुल, विनीत, अजय, पद्मसेन, अनीता, सुषमा, सुधा, रीतु, सीमा, डोली, ललिता, अकलंक जैन, अलका, सुनील, मुकेश एडवोकेट, अनुराग, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम संयोजक शीलचंद मुखिया, विपिन जैन व मनोज जैन ने सभी का आभार जताया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें