फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए 3477 ने किया आवेदन

Thu, 14 Dec 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 3477 छात्र-छात्राओं ने आवेदन कराया है। विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 जनवरी को परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा जिले में 10 केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें कक्षा छह के लिए 80 सीटों पर प्रवेश किया जाएगा। इसको लेकर दस केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 3477 परीक्षार्थियों ने आवेदन कराया है। प्रधानाचार्या सुमन लता यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा निशुल्क होती है। इसमें दाखिला लेने के बाद छात्र इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण कर सकता है। इसके लिए हर वर्ष परीक्षा कराई जाती है। जिसमें कक्षा पांचवीं की परीक्षा दे चुके बच्चों को आवेदन करना होता है। इस बार भी बड़ी संख्या में बच्चों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। जिनके परिणाम आने पर मैरिट के हिसाब से बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें