नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। 34 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करने के लिए पर्चे जरूर खरीदे। इनमें सबसे ज्यादा बुढ़ाना और मीरापुर में रहे। विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में नामांकन के दूसरे दिन भी कोई पर्चा दाखिल नहीं हो सका।
दूसरे दिन सदर विधानसभा सीट से कपिल देव अग्रवाल भाजपा, लवली शर्मा पत्नी राकेश शर्मा निर्दलीय, विकास वर्मा बालियान राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी, हाजी शाहनवाज, मजदूर किसान यूनियन पार्टी व भारतीय अखंड पार्टी, संजय धनगर, जनता दल यूनाइटेड नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, खतौली विधानसभा सीट के लिए माया पत्नी जगदीश अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी, सुमन बालियान, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी, आभी गौर निर्दलीय, पारस जैन निर्दलीय, हरपाल सैनी भाजपा, समय सिंह भाजपा, ब्रह्म सिंह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, ताराचंद शास्त्री राष्ट्रीय लोकदल ने नामांकन पत्र खरीदे।
उधर, पुरकाजी विधानसभा सीट के लिए अनिल कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी, छोटी बेगम राष्ट्रीय लोकदल, गीता काकरान कांग्रेस, मुकेश कुमार निर्दलीय ने नामांकन पत्र लिया। वहीं, बुढ़ाना विधानसभा सीट के लिए प्रमोद त्यागी सपा, कादिर राना पुत्र लियाकत निर्दलीय, गुलफाम निर्दलीय, रिजवान पुत्र खालिद निर्दलीय, रिजवान भारत जनता दल (तुगलक), देवराज निर्दलीय, विजेंद्र निर्दलीय, राशिद कस्सार निर्दलीय, अनवर निर्दलीय, सरताज कांग्रेस ने नामांकन पत्र खरीदे। उधर, मीरापुर विधानसभा सीट पर इमराना पत्नी दिलशाद अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने नामांकन पत्र लिया।
चरथावल विधानसभा सीट के लिए मुकेश चौधरी सपा, मीनू पत्नी मुकेश निर्दलीय, नूरसलीम राना बसपा, आदेश निर्दलीय, फुरकान निर्दलीय, विकास वर्मा बालियान राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी, अरशद अखिल भारतीय विकास कांग्रेस, शायरा बेगम निर्दलीय ने नामांकन पत्र हासिल किया। कुछ दलों में अभी यह स्थिति भी स्पष्ट नहीं है कि पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा।