हादसे में पांच लोग घायल
भोपा। कासमपुरा चौराहे पर एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पास में ही खड़े एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मारते हुए निकल गई। दुर्घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव तिगरी निवासी सुनील कुमार व सुक्रम बाइक से भोपा आए थे। शाम को वह गांव लौट रहे थे। कासमपुरा चौराहे के पास पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों घायल हो गए। पास में खड़े बाइक सवार नगला बुजुर्ग निवासी फैजान की बाइक में भी कार ने टक्कर मार दी, जिसमें फैजान व उसका एक साथी भी घायल हुआ। एक अन्य राहगीर को भी चोट आई है। चालक कार लेकर फरार हो गया था। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने सरकारी एंबुलेंस से घायल सुनील, सुक्रम, फैजान आदि को जिला चिकित्सालय भिजवाया। कार चालक इतनी तेजी में था कि कासमपुरा चौराहे पर नगला बुजुर्ग निवासी मेहताब की कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है उसमें में भी टक्कर मार कर तोड़फोड़ कर डाली और मेहताब बाल-बाल बच गया।