मुजफ्फरनगर। सूर्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में छात्र छात्राओं ने होली का त्योहार मनाते हुए गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ होली खेली। प्रधानाचार्य शिव कुमार ने विद्यार्थियों को होली का महत्व समझाया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगमंच कार्यक्रम प्रस्तुत कर होली के गानों पर नृत्य किया। इस मौके पर नीरज सैनी, शिवम राठी, कुलदीप कुमार आदि स्टाफ मौजूद रहा। सभी छात्र छात्राओं को होली की शुभकामनाएं दी।