फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पांच बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। किसान रमेश पुत्र गेंदा सिंह के खेतों के बीचोंबीच एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। शुक्रवार दोपहर में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से नीचे पड़े कबाड़ में आग लग गई। धीरे धीरे आग फैलती चली गई। इसके बाद गन्ने की फसल में आग लग गई। खेतों में मौजूद किसानों ने खेत के बीच से धुआं उठता देख शोर मचाया। आग की सूचना पर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसान मौके पर एकत्र हो गए। सभी ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसानों ने ट्रैक्टर चलाकर आग पर बामुश्किल काबू पाया, लेकिन तब तक किसान रमेश की पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो चुकी थी। मौके पर मौजूद किसानों ने उच्चाधिकारियों से ट्रांसफार्मर के कारण लगी आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें