खतौली। तहसील के निकट एक बाग में आम के हरे पेड़ों के हो रहे कटान को एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर रुकवा दिया। बुआड़ा मार्ग पर तहसील के निकट आम के बाग का कटान हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एडीएम के आदेश पर बाग में काटे जा रहे हरे पेड़ के कटान को एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने रुकवा दिया। एसडीएम ने बताया कि बाग में सूखे तथा रोग ग्रस्त पेड़ काटने की अनुमति वन विभाग द्वारा दी गई थी। मौके पर वीडियोग्राफी कराई गई है तथा ट्रॉली में लदी लकड़ी को बाग में ही डलवा दिया गया है। लकड़ी का उठान नहीं होगा। वीडियोग्राफी डीएम को भेजी जाएगी।