फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। गांव भैंसी के बीआरसी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण-पढ़े भारत, बढ़े भारत के प्रथम बैच के शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर आठ मार्च से 10 मार्च तक आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षक ने अध्यापकों को बच्चों के आरंभिक स्तर पर उनका भाषा शिक्षण कौशल, कक्षा में लिखित समृद्ध माहौल बनाना, गतिविधियां एवं लाइब्रेरी आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण समापन के दौरान सह समन्वयक सत्यवीर सिंह भाटी, प्रशिक्षक रविंद्र कुमार आर्य, राजीव कुमार, विजय कुमार, पायल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिकशा चालक को पीटा
खतौली। बाइक में साइड लगने पर युवक ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। मीरापुर निवासी साजिद पुत्र इकराम रविवार दोपहर को बाइक पर खतौली से वापस जा रहा था। रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर रिक्शा की बाइक में साइड लग गई। जिससे बाइक लाइट टूट गई। साजिद ने रिकशा चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। लोगों ने रिक्शा चालक से लाइट का हर्जाना दिलवाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें