फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलिया के कहर से युवती ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलिया से पीड़ित बच्ची ने दम तोड़ा
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे में पीलिया के प्रकोप से कस्बे में दहशत है। शनिवार को उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान शर्की निवासी 24 वर्षीय सुमैया पुत्री मेहरबान को चार दिन पहले पीलिया के लक्षण नजर आए थे। परिजनों ने कस्बे में प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। उसके बाद जिला मुख्यालय पर एक प्राइवेट हास्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे मरेठ रेफर कर दिया गया। शनिवार अलसुबह मेरठ के प्राइवेट नर्सिंग होम में युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव को गमगीन माहौल में दफनाया गया। युवती ने एमए की परीक्षा पास की थी। इसके अलावा इसी मोहल्ले में पिछले हफ्ते एक महिला की पीलिया के कारण मौत हो गई थी। दो दिन पूर्व नूरवाफान मोहल्ले में पीलिया के चलते मेरठ में उपचार के दौरान किशोरी आयशा का इंतकाल हो गया था। उधर, भाकियू नगराध्यक्ष अभिषेक बंसल ने डीएम अजय शंकर पांडेय एवं सीएमओ से कस्बे में पीलिया के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए जिला मुख्यालय की टीम से नियमित कैंप लगवाकर मरीजों का चेकअप कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें