उर्वरक शक्ति बढ़ाने के उपायों के बारे में बताया
खतौली। मेपल्स अकादमी में प्रदूषण जैसी ज्वलंत समस्या को रोकने के लिए जैविक (कंपोस्ट/आरगेनिक) खाद बनाने की मशीन के प्रयोग व उर्वरक शक्ति बढ़ाने के उपायों के बारे में जानकारी दी। डीएम राजीव शर्मा, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, राजेश्वर बंसल मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन मुकेश संगल व वाइस चेयरमैन विपिन संगल ने मुख्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंजू शर्मा व स्वाति ने कहा कि पर्यावरण, प्रदूषण रोकने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने हरितगृह संस्था का गठन किया है। इसके तहत कूड़ा निस्तारण के विषय में जागरूक किया जाता है। छात्र छात्राओं को इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि कैसे गीले और सूखे कचरे को अलग अलग कर उनको एकत्र किया जाए और जैविक खाद में परिवर्तित कर इसे फसलों में प्रयोग किया जा सकता है। यदि हम ऐसा करते हैं तो इनसे निकलने वाली हानिकारक गैसों के पर्यावरण को बचाया जा सकता है। इस दौरान विद्यालय में लगाई गई कंपोस्टर मशीन का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बुद्धसिंह, सुंदरपाल, विजयपाल, सूरजपाल, चंद्रपाल, उधमसिंह, राकेश, कुलदीप, जितेंद्र, राजकुमार, अंजू सिंह, नीना त्यागी आदि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।