फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व ट्रक के चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक का चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला एवं बालक की मौत हो गई थी। पति-पत्नी घायल हो गए थे। इस घटना में पुलिस ने रोडवेज बस के चालक हरवेंद्र निवासी खेड़ामस्तान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को बस की चपेट में आने से बाइक सवार गांव पलड़ी निवासी सोनू उसकी पत्नी कोमल घायल हो गई थी। कोमल की छोटी बहन सोनल व बेटा हैप्पी की हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस घटना में रोडवेज बस के चालक हरवेंद्र निवासी खेड़ामस्तान का चालान कर दिया। दूसरी घटना में पुलिस ने हरियाणा के जनपद करनाल के गांव रसूलपुर निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया। शिवकुमार के ट्रक की चपेट में आने से 27 जनवरी को गांव परासौली निवासी महिला रानी की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस घटना में ट्रक के चालक शिवकुमार का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें