फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य यह है कि इसके माध्यम से हमारा भावी युवा मतदान के प्रति खुद भी जागरूक हो तथा समाज एवं परिवार में भी जागरूकता पैदा करें। छात्राओं की रचनात्मक सोच भी इस तरह के कार्यक्रमों से सामने आती है। निर्णायक मंडल में प्रवक्ता भावना अत्री और कनिका गर्ग रहीं। कॉलेज निदेशिका संतोष गोयल ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तसमिया दूसरे स्थान पर वैशाली धीमान व तीसरे स्थान पर बीए तृतीय वर्ष की पारूल रहीं। संचालन डॉ. बबीता शर्मा एवं येशू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें