युवा राजनीति में बढ़ाए भागीदारी
जानसठ। वैश्य कुटुंब समिति की बैठक में वक्ताओं ने वैश्य समाज के युवाओं से राजनीति में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। रोहित गोयल के निवास पर बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे राजेंद्र गोयल ने कहा कि युवा वर्ग राजनीति में अपनी भागीदारी बढ़ाए। इस दौरान रेशू गोयल, सुरेंद्र बंसल और सोनू लाला संभलहेड़ा ने समाज के लोगों के साथ हर स्थिति में साथ देने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही आगामी बैठक बुलाकर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। संचालन दीपेश गुप्ता ने किया। इस दौरान संदीप कंसल, अशोक अग्रवाल, रिशु गोयल, आशु कंसल, शशिकांत राजवंशी, विपिन गुप्ता, लाला, सोनू, नरेश गुप्ता, सोनू कंसल, सुनील गर्ग, राहुल कंसल आदि रहे।