फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में अधिकारियों की गुंडागर्दी-सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘अधिकारी कर रहे मनमर्जी का कार्य’
विज्ञापन

मोरना। गांव भेड़ाहेड़ी में सपा के प्रदेश सचिव जयपाल सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की सरपरस्ती में अधिकारी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। आरोप लगाया कि बड़े व्यापारियों की जेब भरी हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए। भ्रष्टाचार अब चरम पर है और आम जनता दुखी है। लोकसभा चुनाव में गठबंधन को प्रदेश में 50 से अधिक सीटों पर जीत होगी। समाजवादी विजन पिछड़ा वर्ग जन संवाद कार्यक्रम गांव भेड़ाहेड़ी प्रधान संजीव यादव के आवास पर हुआ। अध्यक्षता विशंबर सिंह ने की तथा संचालन बबलू यादव ने किया। इस दौरान लियाकल अली, रजनीश यादव, मुन्ना, मोहम्मद नदीम, शालिम, आदेश, पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह, नत्थू प्रजापति, लख्मीचंद, अनूप, कृष्णपाल वाल्मीकि, रविंद्र डीलर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें