फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क पर पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-बरला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का शव सड़क पर पड़ा हुआ मिला। जिसे सूचना मिलने पर सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस के कर्मचारी उठाकर सीएचसी लाए और बाद में उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर पड़ने वाले शशिनगर निवासी मोतीराम का बेटा विनय कुमार रविवार को बाइक पर मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी में स्थित बुआ के घर गया था। देर शाम वह लौट रहा था। जब वह सांपला खत्री गांव के समीप पहुंचा तो किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर सड़क पर ही तड़पने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने सरकारी अस्पताल की 108-एंबुलेंस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी उसे उठाकर सीएचसी लाए। जहां उसकी जेब से मिले फोन से परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां विनय का शव देखकर परिजन महिलाओं में चीख पुकार मच गया। लोगों का कहना है कि पास में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई पड़ी मिली। जिसे देखकर लग रहा है कि किसी तेज गति वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मारी है। वहीं, विनय ने हेलमेट नहीं पहने था जिसके चलते उसके सिर में गहरे चोट लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक परिजन अगर कार्रवाई के लिए कहेंगे तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें