फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाइयों ने लोकसभा चुनाव पर की चर्चा
विज्ञापन

खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर गहनता के साथ चर्चा की गई। एक बैंक्वेंट हाल में विधायक विक्रम सैनी व नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी बिजेंद्र अग्रवाल ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन किया। जो पार्टी की ओर से कार्यक्रम जनवरी और फरवरी में होने हैं, उनके बारे में जानकारी दी। बूथ अध्यक्षों एवं बूथ प्रभारियों को सुदृढ़ करने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों पर भी प्रकाश डाला। भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने किया। बैठक में सुरेश आर्य, कोमल सोम, सुंदरपाल, गुरुदत्त अरोरा, ब्रजेश रस्तोगी, नंदकिशोर पांचाल, नवीन उपाध्याय, दीपेश गुप्ता, आशीष सैनी, विमल चौहान, पंकज भटनागर, मनोज राठी, कन्हैयालाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें