सोरम में पार्क निर्माण में जुटे ग्रामीण
शाहपुर। क्षेत्र के गांव सोरम को स्वच्छ व साफ़ सुथरा रखने के साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने की कवायद के साथ ही ग्रामीणों द्वारा योग आदि करने के उद्देश्य से एक पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण विपिन बालियान ने बताया कि ग्राम प्रधान करणबीर सिंह ने भी अच्छी पहल करते हुए सभी से सहयोग करने की अपील करते हुए पार्क निर्माण के लिए भूमि का चयन करने की बात की। इसके बाद गांव में स्थित टंकी के पास भूमि का चयन करते हुए तत्काल पार्क बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके बाद से गांव के सभी ग्रामीण पार्क निर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं। उदयवीर सिंह, अशोक कुमार, सहंसरपाल व इंद्रपाल सिंह ने बताया कि गांव में पार्क के निर्माण से ग्रामीण पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।