मतदाता सूची पुनरीक्षण कैंप का आयोजन
जानसठ। तहसील परिसर में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश में वर्तमान में चल रहे मतदाता सूची की संक्षेप पुनरीक्षण कार्य में लगे मीरापुर विधानसभा भाग 16 के समस्त बीएलओ व बूथ लेवल एजेंट को लिया है। कैंप में संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों व आपत्तियों को गुणवत्ता व पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से समीक्षा की गई। इस दौरान पुनरीक्षण के कार्य में लगे कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका निवारण किया गया। एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग की मंशा है कि मतदाता सूची में ना कोई पात्र मतदाता छूटे और ना ही किसी फर्जी मतदाता का नाम दर्ज हो। इस अवसर पर तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, बृजेश रस्तौगी, सतीश खटीक, प्रमोद, अब्दुल्ला कुरैशी के अलावा बीएलओ व बूथ लेवल एजेंट मौजूद रहे।