बाला साहब ठाकरे का भावपूर्ण स्मरण
मुजफ्फरनगर। शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की छठी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। प्रकाश चौक पर पार्टी कार्यालय पर उनके कार्यों को याद किया गया।
शिवसेना के पश्चिमी यूपी के प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने समाज और राष्ट्र के लिए काम किया। शिवसेना की स्थापना कर हिंदू समाज को एक मंच प्रदान किया। देवेंद्र चौहान, अनुज चौधरी, नरेंद्र सिंह पंवार, लोकेश सैनी, वैभव, बंटी चौधरी, रोहित चौधरी, रविंद्र, आशीष मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, अरविंद त्यागी, सुरेश धीमान, अमित कश्यप, मोहित वर्मा, विकास, अभिषेक पाल आदि रहे।