फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल खतौली 11 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली शुगर मिल 11 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करेगा
विज्ञापन

खतौली। तहसील में एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में किसानों और शुगर मिल खतौली के अधिकारियों के बीच बकाया गन्ना भुगतान तथा शुगर मिल चालू कराने की मांग को लेकर बैठक हुई। शुगर मिल के जीएम डा. अशोक कुमार ने बताया कि किसानों को मिल की ओर से करीब 11 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान शीघ्र करा दिया जाएगा। शुगर मिल के चालू करने के बारे में जीएम ने बताया कि अगर मिल में तकनीकी खराबी नहीं हुई, तो दीपावली तक शुगर मिल को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील के सभागार में आयोजित बैठक में डीसीओ आशीष द्विवेदी भी मौजूद रहे। बैठक में किसानों ने मांग करते हुए बताया कि बकाया गन्ने का भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। इसलिए किसानों का गन्ने का भुगतान कराया जाए। किसानों का यह भी कहना था कि शीघ्र की शुगर मिल को भी चालू कराया जाए। शुगर मिल के जीएम ने किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देते हुए 11 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान कराने की बात कही है। बैठक में शुगर मिल के जीएम केन कुलदीप राठी, जीएम एचआर डीपी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक एके सिंह, किसान भुल्लन सिंह, निर्भय, नरेंद्र प्रधान, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें