फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक पीटी प्रदर्शन ने छटा बिखेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपदीय शैक्षिक बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन सामूहिक पीटी की प्रस्तुति ने अलग ही छाप छोड़ी। छात्राओं ने लोक गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक नेताओं के साथ विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण किया और गुब्बारे छोड़े। स्वागत गीत जैन इंटर प्रेमपुरी की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों की सामूहिक पीटी प्रदर्शन दर्शनीय रहा। शपथ ग्रहण के बाद वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लोक गीत प्रस्तुत किया। जैन कन्या इंटर शहर की छात्राओं ने माटी के पुतले तुझे कितना गुमान गीत प्रस्तुत किया। डीएवी कॉलेज के बच्चों ने राधा-कृष्ण को लेकर लोकगीत की प्रस्तुति दी। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने जीवन में संघर्ष और हिम्मत को सफलता का परिचायक बताया।
डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताओं का संचालन ईमानदारी से होना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव एवं संयोजिका प्रधानाचार्य एसडी गर्ल्स अनीता शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। जैन मंडी की प्रधानाचार्या कंचन प्रभा शुक्ला, सारिका जैन, विजय शर्मा, राकेश कुमार, प्रभात कुमार आदि रहे। आयोजन में अशोक वर्मा, सत्काम तोमर, इच्छाराम, राहुल कुशवाह, अरविंद कुमार, गया प्रसाद, दीपक कुमार, विपिन त्यागी, अक्षय कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार, विकास, ओमपाल, अरुण, सहन सिंह, तेज प्रताप वाजपेई, प्रदीप लाल, राजबल सैनी, रोहित केशले, बबीता राणा, रचना रावल, अनिल अग्रवाल, प्रियंका आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें