बीजेपी ने दिया महिलाओं को सम्मान: ममता
मुजफ्फरनगर। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ कार्यशाला में महिलाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का निर्णय लिया गया। क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ममता त्यागी ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाओं को सम्मान मिला है।
रुड़की रोड स्थित एक बैंक्वट हॉल में ममता त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहली बार बेटियों पर इतना अधिक ध्यान दिया है। पढे़ बेटियां-बढे़ बेटिया उद्देश्य बनाया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को भी बराबर का हक दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2019 में एक बार फिर बीजेपी की ही सरकार आएगी और नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय संयोजिका नीता गुप्ता ने कहा कि हमें महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाना होगा। संयोजिका अंजलि चौधरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सत्यपाल सिंह पाल, डॉ वीरपाल निर्वाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, सोनिया शर्मा एडवोकेट, सुषमा पुंडीर आदि ने विचार रखे।
दलितों की हितैषी है भाजपा
मुजफ्फरनगर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि दलित समाज समझ चुका है कि उसकी हितैषी भाजपा ही है। दलित समाज तेजी के साथ भाजपा के साथ आ रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा की पोल खुल चुकी है। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष देवव्रत त्यागी, नरेंद्र जयंत, गजे सिंह ने विचार रखे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ ने कहा कि दलित समाज को जोड़ने के लिए वह अभियान चला रहे हैं। योगेश वाल्मीकि, यशपाल सिंह, राजू वाल्मीकि, रोशनलाल, श्रवण मोघा, प्रमोद प्रधान, मनु प्रिय मजदूर, बिजेंद्र कोरी आदि रहे।