मोहम्मद जीशान बने मिस्टर यूपी
खतौली। मेरठ शहर में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में क्लासिक हेल्थ फिटनेस जिम खतौली के बॉडी बिल्डर मोहम्मद जीशान ने मिस्टर यूपी बनकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद जीशान ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में जीत हासिल की है। मेरठ के कंकरखेड़ा में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई बॉडी बिल्डर शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में खतौली के बॉडी बिल्डर मोहम्मद जीशान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद जीशान को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जीशान इस जीत का श्रेय अपने गुरु अब्दुल कादिर को दिया। उनका कहना है कि आज मैंने जो स्थान पाया है, यह सब मेरे गुरु की ट्रेनिंग की वजह से मुझको मिला है।