फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त भोजन खाने से पिता-पुत्रियों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। विषाक्त भोजन खाने से एक परिवार के तीन सदस्यों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा निवासी अजीज पुत्र अजीमुल्ला और उसकी पुत्रियों शहजादी तथा साबिया ने बताया कि उन्होंने रात अपने घर में भोजन किया था, जिसके बाद उनको बेहोशी छाने लगी। माना जा रहा है कि भोजन में कोई विषाक्त पदार्थ था, जिससे उनकी हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन


रोहाना मिल पर धरना आज
रोहाना। आईपीएल शुगर मिल रोहाना मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के की मांग को लेकर भाकियू सोमवार आज धरना देगी। मिल परिक्षेत्र में गन्ने की अधिक पैदावार एवं रकबे को लेकर किसानों अपना गन्ना कोल्हुओं के साथ खाईखेड़ी और देवबंद मिल में आपूर्ति करना पड़ता है, क्योंकि रोहाना मिल की पेराई क्षमता 17 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। भाकियू ब्लाक उपाध्यक्ष संजीव भारद्वाज के नेतृत्व में क्षेत्र किसान सोमवार को मिल पर धरना देंगे। ब्लाक महामंत्री आदेश ने बताया की धरना देकर पेराई क्षमता बढ़ाये जाने की मांग करेगी।

जिले की सीमाएं सील करने की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने बताया कि यदि आठ जुलाई तक रालोद नेता बॉबी त्यागी और उनके परिजनों के हमलावरों की गिरफ्तारी न हुई तो मेरठ-मुजफ्फरनगर की सीमाएं सील की जाएंगी। अभिषेक ने बताया कि गत 21 जून को रालोद के प्रदेश सचिव बॉबी त्यागी और उनके परिजनों पर मेरठ के मवाना थाने के ग्राम कौल में हमला किया गया था। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, किंतु सत्ता के दबाव में प्रशासन कोई गिरफ्तारी नहीं कर रहा है। अगर हमलावर आठ जुलाई तक गिरफ्तार नहीं हुए, तो मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमाओं पर जाम लगा कर सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें