खतौली। नगर एवं देहात क्षेत्रों में बृहस्पतिवार रात 9.30 बजे के करीब अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में काली घटा होने पर अचानक हवा के साथ तेज बारिश पड़ी। बारिश से सड़क जलमग्न हो गई। बारिश होने पर लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की। बारिश की वजह से जीटी रोड पर वाहनों के पहिए थम गए थे। अचानक हुई तेज बारिश से नगर एवं क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए लाभदायक साबित हुई।