फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल स्थित अतिथि गृह पहुंचे भाजपा के मीरापुर विधायक अवतार भड़ाना ने जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि हाईकमान के आदेश पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बना है, जिसके द्वारा आम लोगों में फैली असुरक्षा की भावना दूर हुई है। शुक्रताल को पर्यटक स्थल बनाने का केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया है। इस अवसर पर नमामि गंगे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल, विनोद शर्मा चेयरमैन, पंकज माहेश्वरी, सतेंद्र प्रधान, सुशील शर्मा, सुधीर प्रजापति, डा. दिनेश धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें