खतौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र छात्राओं ने केके जैन डिग्री कालेज में गरमी के मौसम में ठंडा पानी पीने के लिए वाटर कूलर लगवाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। एबीवीपी के कालेज अध्यक्ष विभांशु पंडित, प्रदेश सहमंत्री और छात्र संघ अध्यक्ष ठाकुर विनोद चौधरी ने कहा कि 2012 में छात्र संघ द्वारा वाटर कूलर लगवाने के संबंध में कालेज में प्रदर्शन किया था। कालेज प्रशासन ने वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया था। कई बार कालेज में वाटर कूलर पास हुआ, लेकिन मैनेजमेंट की लापरवाही के कारण आज तक नहीं लग सका है। चेतावनी दी कि जल्द वाटर कूलर नहीं लगा तो दो जुलाई से कालेज में धरना देंगे। मौके पर नगर मंत्री माधव गुप्ता, मनन गुप्ता, विक्की राजपूत, मोहित धारीवाल, आशीष भूटानी, निकुंज सिंघल, पारस जैन, राहुल सैनी, निखिल शर्मा, संदीप आदि छात्र शामिल रहे।