फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट एग्जाम में लुईस और हिमांशु ने बिखेरी चमक

विज्ञापन
विज्ञापन
नीट में लुईस और हिमांशु ने बिखेरी चमक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नीट-2018 मेडिकल एंट्रेस के घोषित रिजल्ट में मेधावी लुईस सैनी और हिमांशु गर्ग ने अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। लुईस ने यूपीटीयू बीफार्मा में प्रदेश में दूसरी रैंक भी हासिल की थी। हिमांशु को भी इस परीक्षा में सूबे में पांचवी रैंक मिली थी। कामयाबी से उनके परिवार में खुशी छाई है।
शहर की साकेत कालोनी के होनहार छात्र लुईस सैनी ने नीट की मेरिट में 1285 रैंक हासिल की है। उसने फिजिक्स में 130, केमिस्ट्री में 165 और बायोलाजी में 310 अंक पाए हैं। उसको 720 में से 605 अंक मिले हैं। होली एंजिल्स स्कूल से हाई स्कूल उत्तीर्ण छात्र ने 12वीं दिल्ली से गत वर्ष पास की। जानसठ के भलेड़ी गांव के शिक्षक कर्म सिंह सैनी के पौत्र लुईस के पिता डॉ राजेंद्र सैनी वर्ष 2010 में मृत्यु हो गई थी। मॉ डॉ नीता सैनी बेटे की उपलब्धि पर ईश्वर का धन्यवाद करती हैं। लुईस ने बताया कि नीट के लिए उसने जूम कोचिंग एक साल तैयारी की। केमिस्ट्री उसका पसंदीदा सब्जेक्ट है। न्यूरो सर्जन बनने का उनका सपना है और दिल्ली से वे एमबीबीएस करना चाहते थे। प्राप्त रैंक में उन्हें सफदरजंग मैडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। कृष्णपुरी निवासी प्रमोद कुमार गर्ग के बेटे हिमांशु गर्ग ने नीट में देश में 3234 रैंक हासिल की है। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से 12वीं के बाद उन्होंने एक साल मेडिकल परीक्षा की तैयारी को दिया। लुईस सैनी और हिमांशु दोस्त हैं। उसे फिजिक्स में 128, केमिस्ट्री में 131 तथा बायो में 320 अंक मिले हैं। उसने 720 में से 559 नंबर हासिल किए है। कामयाबी के बाद घर पर खुशी का माहौल है। मॉ सविता देवी और पिता प्रमोद कुमार गर्ग ने सफलता का श्रेय बेटे के परिश्रम और लगन को दिया है। मेधावी ने यूपीटीयू बीफार्मा में पांचवी रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूम इंस्टीट्यूट के 14 विद्यार्थी सफल
मुजफ्फरनगर। नीट परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं का नईमंडी स्थित जूम इंस्टीट्यूट पर सम्मान किया गया। रिजल्ट के बाद संस्था में पहुंचे विद्यार्थियों ने खुशियां मनाई। निदेशक मनोज सिंघल ने बताया कि लुईस एवं हिमांशु सहित 14 मेधावी नीट में सफल हुए हैं। अन्य सफल छात्रों में हर्ष वर्मा, ईशा, रोहन चौहान, इशिका गर्ग, अनन्या गर्ग, आयुष, लक्षा मौर्य, अदिति चौधरी, अंकित सहगल, आकाश कुमार, अर्जुन सिंह शामिल है। उधर, शारदेन स्कूल आदित्य जैन और शिवांगी पंवार ने भी नीट में सफलता पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें