फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहित्यकार डा. केसी जैन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्यकार डॉ. केसी जैन स्मृति पुरस्कार से सम्मानित
विज्ञापन

खतौली। मध्यप्रदेश में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन शास्त्री परिषद के वार्षिक अधिवेशन में पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बबीना के प्रवचन हाल में आचार ज्ञान सागर महाराज के सानिध्य में विद्वानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

धर्मनगरी खतौली के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. कपूर चंद जैन की स्मृति में प्रसिद्ध जिनेंद्र कुमार जैन (उदयपुर) को डा. ज्योति जैन ने सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही तिलक लगाकर व पीत वस्त्र पहनाकर विद्वानों को बहुमान के साथ पुरस्कृत किया। जिनेंद्र जैन का साहित्य व धर्म के क्षेत्र में काफी योगदान रहा है। उनके कार्यों की अनेक विद्वानों ने अपने वक्तव्य में सराहना की। संस्था अध्यक्ष डा. श्रेमांस जैन व महामंत्री ब्रह्मचारी जय निशांत जैन ने इस सम्मान की अनुशंसा की। धर्म सभा में आचार्य ज्ञान सागर जी महराज ने बताया कि विद्वानों का सम्मान जिनवाणी का सम्मान है। विद्वान लोग अपनी पुस्तक, लेख व उद्बोधन के माध्यम से धर्म व संस्कृति के प्रचार प्रसार का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। हमें जीवन में धर्म को अपनाना है। कार्यक्रम में खतौली के कार्तिक, अनिकेत, अजय प्रवक्ता, कोमल जैन, आशीष, अशोक शास्त्री, व राखी उपस्थित रहे। भागीरथी मंदिर समिति के रामकुमार जैन ने बताया कि आचार्य भारत भूषण महाराज का खतौली में रविवार को सुबह सात बजे मंगल प्रवेश होगा। महाराज के सानिध्य में ग्रीष्मकालीन धर्म शिक्षण शिविर व श्रुत पंचमी महोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारी में सतीश, जयभगवान, राकेश अंबर, अरुण, अशोक, जनारधन, राकेश सभासद, विनोद प्रवक्ता, भूषण लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें