जिले के आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर। संस्कार एजूकेशनल फाउंडेशन ने आदर्श शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिले के आदर्श शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल एवं सांसद डॉ संजीव बालियान रहे। समारोह में 200 से ज्यादा आदर्श शिक्षकों और 30 वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
पंजाबी बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनिल अग्रवाल और डॉ संजीव बालियान ने कहा कि एक आदर्श शिक्षक ही एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है। शिक्षकों का सम्मान होने से समाज भी गर्व महसूस करता है। इससे पूर्व संस्कार फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं आयोजिका समृद्घि त्यागी ने अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में डीएवी प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव, भूदेव सिंह, रश्मि मिश्रा, जीबी पांडेय सहित 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले समर्थ प्रकाश, रेवती नंदन, कीर्तिभूषण अग्रवाल, सूबेदार रणधीर सिंह सहित 30 लोगों को सम्मानित किया गया।
चार कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विराट ने जानसठ रोड स्थित बैंक्वट हाल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया। चार कन्याओं का इस अवसर पर विवाह कराया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार तायल, अनुराग दुबलिश, नीता दुबलिश, नवीन सिंघल, माला चंद्रा, नरेश गोपाल, शशिकांत मित्तल, राधेश्याम गर्ग, कैलाशचंद गुप्ता का सहयोग रहा।