मुजफ्फरनगर। अंडर-19 अंतर जनपदीय क्रिकेट चयन ट्रॉयल मैच एक से तीन मई तक चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की टीमें भाग लेंगी। सभी मैच 45 ओवर के खेले जाएंगे। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव ओमदेव सिंह ने बताया कि एक मई को मुजफ्फरनगर और शामली का मैच होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा नियुक्त आब्जर्वर और पूर्व रणजी खिलाड़ी उत्कर्ष चंद्र मैच के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करेंगे। जिसके आधार पर जोन के लिए टीम का चयन होगा।