फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शपथ समारोह का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को शपथ दिलाई
विज्ञापन

खतौली। केके पब्लिक स्कूल फलावदा रोड में विद्यालय के चार सदन तथा हेड ब्वाय व हेड गर्ल की शपथ समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने सभी बच्चों को शपथ दिलाई तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने बच्चों को देश का स्वर्णिम भविष्य बताते हुए बच्चों को अपने सदन के प्रति पूर्ण निष्ठा से विद्यालय की सहगामी क्रियाकलापों में भाग लेने का आह्वान किया। विद्यालय के हेड ब्वाय में प्रिंस कुमार, हेड गर्ल में प्रियांशी ने तथा स्कूल के ब्रहमपुत्र सदन में कैप्टन वर्षा, वाइस कैप्टन अक्षय ने, गंगा सदन में कैप्टन प्रियांशु, वाईस कैप्टन देवेश ने, रावि सदन में कैप्टन पिहू, वाइस कैप्टन खुशी ने तथा सरस्वती सदन में कैप्टन प्रियांशी, वाइस कैप्टन अनंत ने शपथ ली। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय के सभी चारों सदनों में विभाजित किया गया। ड्राइंग, स्पीच, हिंदी, अंग्रेजी, सुलेख, दौड़, क्रिकेट, बोर्ड सजावट, राखी बनाओ, दीप सजाओ, रंगोली आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं होती रहती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन पंवार, डीडी आर्य, अंशु जैन, अतुल जैन, धर्मेन्द्र शर्मा, निधि, गीता, रामकुमार, अनुज, पिंकी, उमा, मनोज आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें