फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगूर का आतंक, सिपाही समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लंगूर का आतंक, सिपाही समेत चार घायल
विज्ञापन

भोपा। लंगूर का आतंक बरकरार है। सोमवार को भी सिपाही सहित चार लोगों पर हमला करते हुए उनको घायल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हुए लंगूर को पकड़ने की मांग की है। पिछले तीन दिनों से लंगूर ने आतंक मचाते हुए कई लोगों पर हमला कर चुका है। हमले में आधा दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गए हैं। बाजारों व स्कूलों भी लंगूर का भय देखने को मिल रहा है। सोमवार को भोपा निवासी सोमपाल उर्फ काला को लंगूर ने हमला कर घायल कर दिया। थाने में घुस कर भी लंगूर ने एक सिपाही को घायल कर लहुलुहान कर दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को देकर उत्पाती लंगूर को पकडने की मांग की है।
विज्ञापन


आग लगने से फसल जली
भोपा। आग से एक दर्जन बिटौड़े तथा गन्ने की फसल जल गई। सोमवार को होली चौक के आस पास रखे बिटौड़ों में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण अपना ईंधन बचाने के लिए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे आग में बिटटू, जागरती, रामफल, मुंशी, बिंदर, सीतो आदि के बिटौड़े जल कर राख हो गए। इसके अलावा गांव अथाई निवासी किसान डा. इंद्रपाल की गन्ने की तीन बीघा फसल जल कर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें