फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती महोत्सव का आज से आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। शुक्रताल के मां बगुलामुखी पीतांबरा धाम में 16 अप्रैल से जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आना प्रारंभ हो गया है। मौके पर संगीतमय साप्ताहिक भागवत ज्ञान यज्ञ भी होगा। पांडव कालीन पार्वती मंदिर शुक्रताल में मां बगुलामुखी 81 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा की जयंती के उपलक्ष्य में पीतांबरा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें अनेक संत महापुरुष व विद्वान व भक्तगण पधारेंगे। आश्रम अधिष्टता स्वामी अयोध्या प्रसाद महाराज ने बताया कि 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दौरान कलश यात्रा दीप प्रज्जलन रामलीला का आयोजन, चरणाभिषेक व संत प्रवचन कार्यक्रम होगा। इस प्रतिदिन विशाल भंडारे के प्रसाद का वितरण प्रतिदिन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें