फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ आगे बढती रही, बाजार बंद होता गया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ आगे बढ़ती रही, बाजार बंद होता गया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार दोपहर तक शहर में केवल महावीर चौक और रोडवेज के क्षेत्र के ही बाजार बंद थे। बाजार बंद कराने को कचहरी रोड के रास्ते से शिवचौक की ओर भीड़ ने कूच किया तो बाजार बंद होते चले गये। दुकानदारों ने धडाधड़ शटर डालने प्रारंभ कर दिए।
विज्ञापन

दोपहर में महावीर चौक पर भारी भीड़ एकत्र थी। इस भीड़ को देखकर आस-पास क्षेत्र के बाजार तो बंद हो गए, लेकिन शहर के मुख्य बाजार खुले रहे। दोपहर बारह बजे ट्रेक्टर-ट्रालियों के साथ दलित युवकों की भीड़ ने प्रकाश चौक की ओर कूच किया और यह भीड़ कचहरी रोड होते हुए शिवचौक की ओर चल दी। भीड़ के आगे चल रहे युवक बाजार बंद कराते हुए आगे-आगे चल रहे थे। जिला परिषद मार्किट बंद कराने के बाद सदर बाजार बंद कराया गया। भीड़ को देखकर दुकानों के शटर अपने आप ही गिरने शुरु हो गये। व्यापारियों के साथ दो स्थानों पर टकराव के बावजूद भी दलित युवक शहर को बंद कराने में सफल हो गये। झांसी की रानी और दाल मंडी की घटना के बाद पूरा शहर कुछ ही देर में बंद हो गया। भगत सिंह रोड से लेकर रुडकी रोड तक सभी दुकाने बंद हो गई। दलित समाज का एससी-एसटी कानून में संसोधन के खिलाफ यह बंद पूरी तरह सफल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें