फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वानिकी दिवस पर बच्चों ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर वन विभाग ने फैजाम जूनियर हाई स्कूल के बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल लोगो को पर्यावरण व नदियों के संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी गयी। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में जुलाई माह में नौ करोड़ पौधो का रोपण किया जाना है। वहीं, जानसठ रेंज में गंगा नदि के किनारे 1 लाख 22 हजार पौधे लगाये जाने हैं। उधर, किसानों के माध्यम से 1 लाख 20 हजार पौधे रोपित करने के लिये तैयारी की गयी है। रैली के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान टिकौली नाहर सिंह ने भी पर्यावरण के महत्व पर विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर ‘‘गंगा हरितिमा’’ अभियान का भी शुभारंभ वन विभाग ने किया। इस कार्यक्रम में एक व्यक्ति एक वृक्ष का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम में मोहन कुमार बहुखंडी, प्रधानाचार्य शाहनजर, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, रमेश चंद, शबाब आलम, मोहन लाल, दीपक चौधरी, गोपाल सिंह व सखावत आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें