मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज की मैनेजमेंट शाखा ने विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया। एमबीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को सिडकुल, हरिद्वार में औद्योगिक इकाईयों में भ्रमण कराकर इंजीनियरिंग, उद्योग की बारीकियों की जानकारी दी गई।
मानव संसाधन प्रबंधक धर्मेंद्र ने कंपनी की व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली से छात्रों को अवगत कराया। भ्रमण से पूर्व विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में अनेक रोचक जानकारियां उपलब्ध कराई, जिनमें मुख्य रूप से क्लीन एनर्जी, ग्रीन फैसिलिटीज, रोबोटिक्स द्वारा कार्यों का संपादन, पुस्तकालय गुरूकुल आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। छात्रों को टॉप मैनेजमेंट से लेकर मिडिल और अन्य कर्मचारियों के कार्यों के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने जाना कि यह प्लांट भारत के राजस्व में वृद्धि करता है तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने कहा कि एमबीए के पाठ्यक्रम में पूर्ण व्यवहारिकता एवं विद्यार्थियों में कुशलता लाने के लिए विजिट की एक श्रंखला बनाई गई है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने औद्योगिक, निर्माण संबंधी और मार्केट आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। डीन पूनम शर्मा, विभागाध्यक्ष डॉ अशफाक अली, डॉ. पंकज शर्मा, श्रुति मित्तल, राजीव रावल, विवेक त्यागी, मोहम्मद दानिश, रीतू आदि का सहयोग रहा।