फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा देशभक्तों की पार्टी: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश कौशिक ने कहा कि महासभा देशभक्तों की पार्टी है। पहले प्रधानमंत्री नेहरू न होकर वीर सावरकर होने चाहिए थे। अंबा विहार में हिंदू महासभा के प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 1883 से देश और धर्म के लिए काम कर रही है। उन्होंने अधिवेशन में योगेंद्र वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री वीरेश कुमार, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र तोमर, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष सचिन सिंघल, पूजानंद गिरी, स्वामी सहजानंद, प्रमोद जोशी ने विचार रखे। पवन शर्मा, गीतांजलि सिंह, अमरीश त्यागी, रेनू, अश्वनी बालियान, साक्षी वर्मा, नवीन कंसल, दीपक शर्मा, दुर्गेश शुक्ला, अमर यादव, प्रमोद शुक्ला, मनोज ठाकुर, नरेंद्र पाल, दीपक रुहेला, प्रदीप, अभिषेक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन


लांबा को शहर अध्यक्ष बनाया
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के जनसमस्या निस्तारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने सुधीर कुमार लांबा को शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनसे कांग्रेस का प्रचार-प्रसार करने की उम्मीद जताई गई है।

मत्स्य समिति में मुस्लिमों का विरोध
मुजफ्फरनगर। मोरना क्षेत्र के तिस्सा गांव के कश्यप समाज के लोगों ने डीएम को दिए ज्ञापन में मत्स्य सहकारी समिति में मुस्लिम समाज के लोगों को शामिल कर गलत तरीके से लाभ देने का आरोप लगाया है। राजेंद्र, सुरेंद्र, बचन सिह, संतपाल, तेज सिंह, भूपेंद्र, बबली, ऋषिपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी में जिले के 18 नेता रखे
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में जिले से 18 नेताओं को मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष नानू मियां ने बताया कि इन सदस्यों में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, सतीश गर्ग, हरेंद्र त्यागी, सुबोध शर्मा, उतादत्त शर्मा, राकेश पंडीर, महफूज राना, बिलकिस चौधरी, तेगबहादुर सैनी, ममनून अंसारी, सलमान सईद, अमानतुल्ला, वसीम सैय्यद, शाहिदा सईद के साथ उन्हें भी शामिल किया गया है।

ठेकों में अनियमितता का आरोप लगाया
मुजफ्फरनगर। सभासद प्रवीण पीटर ने पालिका के बैनर और होर्डिंग्स के ठेकों में ईओ पर दबाव में काम करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें