मुजफ्फरनगर। आयुर्वेद के प्रति लोगों में जागरूकता और उपचार के लिए विभाग की ओर से जगह-जगह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कांशीराम कालोनी में चिकित्सा शिविर लगाकर रोगियों का उपचार किया गया।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज ने कहा कि आयुर्वेद अन्य के इलाज के मुकाबले सस्ता और सुलभ है। केंद्र सरकार लगाकर इसको बढ़ावा दे रही है। इस दौरान उन्होंने रोगियों को पानी पीने, लंच-डिनर करने के बाद क्रिया करने और सर्दी-जुकाम आदि से बचने आयुर्वेद उपाय बताए। डॉ प्रमिला चौधरी ने बच्चों, महिलाओं के साथ अनेक रोगियों को दिल, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, स्त्री रोगों के उपचार की जानकारी दी। शिविर में करीब 150 से अधिक मरीजों की जांच कर दवाईयां दी गई। इस दौरान डॉ महावीर सिंह, डॉ सुरेंद्र शर्मा, प्रदीप कुमार, शरीफ अहमद, समीम अहमद, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
14 मार्च को किसान दिवस
मुजफ्फरनगर। किसानों की समस्या और उनके निवारण के लिए जिला पंचायत के सभागार में 14 मार्च को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि किसान दिवस में कृषि की नवीन तकनीक, कृषि उपज बढ़ाने तथा कृषकों की आय में वृद्धि करने के अनेक सुझाव बताए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक किसानों को अनेक जानकारियां देंगे।