जानसठ। नगर में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां आकर्षक का केंद्र रही। शोभायात्रा का उद्घाटन चेयरमैन रविंद्र भड़ाना ने किया। शोभायात्रा बैंडबाजों व सुंदर झांकियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान भोले शंकर, भगवान विष्णु जी की सुंदर झांकियों ने कस्बेवासियों का मनमोह लिया। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में ब्रजेश रस्तोगी, राकेश पाल, गोपाल संगल, टीटू उपाध्याय, गौरव भटनागर, प्रदीप सैनी, प्रदीप संगल, सतीश खटीक, सुनील कश्यप, राजू भैय्या वाल्मीकि, रमेश कांबोज, महेश चंद शर्मा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।