19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी
खतौली। बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन द्वितीय पाली में 19 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। गांव पिपलहेड़ा के सरस्वती इंटर कालेज में छह छात्र, कबूल कन्या इंटर कालेज में दो छात्राएं, जवाहर लाल स्मृति इंटर कालेज सठेड़ी में सात छात्र, पिकेट इंटर कालेज में तीन छात्रों तथा देवी मंदिर कन्या इंटर कालेज में एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ी है। डीआईओएस ने बृहस्पतिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।