बीएसएनएल सेवा ठप होने से रोष
मोरना। तीर्थनगरी शुक्रताल में बीएसएनएल सेवा के ठप हो जाने से श्रद्धालुओं सहित नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रसिद्ध तीर्थस्थल शुक्रताल में 25 जनवरी से बीएसएनएल की सेवा ठप हो जाने से नागरिकों सहित दूरदराज से आए श्रद्धालुगण परेशानहाल हैं। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी शुक्रताल में काम नहीं कर रहे हैं। साधु-संतों सहित नागरिकों ने बीएसएनएल नेटवर्क ठप हो जाने पर रोष प्रकट किया है। उपमंडलीय अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि रिलायंस, जियो की फायबर का कार्य चल रहा है, जिस कारण बीएसएनएल की केबल कट गई हैं, जिससे बीएसएनएल की सेवा बाधित हो रही है। लाईन को ठीक करने का कार्य कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही सेवा पुन: चालू कर दी जाएगी।