फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व कार की भिड़ंत, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली(ब्यूरो)। मीरापुर निवासी बिलाल अपनी मां नफीसा, चाचा आरिफ एवं भाई अनस, आरिफ के साथ कार से बुधवार की सुबह सोनीपत निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। जीटी रोड पर गांव तिगाई के पास मेरठ की ओर से आ रही भैंसाली डिपो की बस से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सभी सदस्य घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे के दौरान जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें