मुजफ्फरनगर। जनता को अपना घर उपलब्ध कराने के लिए एसबीआई ने गृह ऋण मेले का आयोजन किया।
मेरठ रोड स्थित एक होटल में भारतीय स्टेट बैंक के मेले में क्षेत्रीय महाप्रबंधक अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि एसबीआई सस्ते ब्याज पर गृह ऋण उपलब्ध करा रहा हैं। बैंक का यह पूरा प्रयास है कि ग्राहकों को हाउस लोन के लिए परेशान न होना पड़े, इसी कारण मेले का आयोजन किया गया। बैंक का पूरा प्रयास है कि वह ग्राहकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दें। सहायक महाप्रबंधक नोएडा कुबेरदत्त ने कहा कि एसबीआई की देश में अलग शाख है, उसी शाख के आधार पर बैंक कार्य करता है। गृह ऋण के लिए ग्राहक सीधे उनके बैंक मैनेजर से संपर्क कर सकता हैं। मुख्य प्रबंधक दिग्विजय शर्मा ने कहा कि एसबीआई ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर की हाउसिंग कंपनियों को मेले में जनता के लिए सुलभ कराया। ग्राहक जहां चाहे मकान खरीद सकता है। मेले में गौड़ सिटी नोएडा, वेब इंफ्राटेक गाजियाबाद, रतन गु्रप नोएडा, ऐश ग्रुप नोएडा, समृद्धि ग्रुप नोएडा, द्वारिका सिटी मुजफ्फरनगर आदि ग्रुप के बिल्डर शामिल रहे। कार्यक्रम में एबीआई के मुख्य प्रबंधक सुंदरलाल, प्रबंधक योगेश गुप्ता आदि रहे।