फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर में सफाई अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत नगर को साफ सुथरा रखने के उद्देश्य से कस्बे के ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पर सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा, आदर्श कालोनी, बुधबाजार आदि मोहल्लों में सफाई अभियान चलवाया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद अश्वनी चौधरी, अनुज सैनी, सुनील कश्यप, विकास गुप्ता और सफाई नायक जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने पर मुकदमा दर्ज
जानसठ/सिखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा अस्सा में गांव के एक व्यक्ति द्वारा तालाब पर अतिक्रमण करने पर ग्राम प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा में तालाब के पास ऋषिपाल पुत्र घिस्सन का मकान है। तालाब पर ऋषिपाल भराव कर मकान बना रहा है। ग्राम प्रधान अंजु ने ऋषिपाल के खिलाफ थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रधान ने बताया कि करीब आधा बीघा तालाब पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया है। कई बार अतिक्रमण को लेकर ऋषिपाल को समझाया भी लेकिन वह नहीं माना। एसओ मनोज चौधरी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें